Saturday 26 March 2016

यूपी: DJ बजाने को लेकर हुआ विवाद, आधा दर्जन लोग घायल..


बुलंदशहर होली पर DJ बजाने को लेकर दो पक्षों में बबाल हो गया। गाली-गलौच के बाद बबाल इतना बढ़ा गया कि दोनो पक्षों ने आमने-सामने आकर एक दूसरे पर कई राउण्ड फायरिंग की। फायरिंग में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
सिकन्द्राबाद थाना क्षेत्र के गांव बुटैना में होली पर डीजे बजाने के लेकर गांव के दो पक्षों में बबाल हो गया। गाली-गलौज के बाद दोनो पक्षों ने आमने-सामने आकर फायरिंग की जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गाँव के पूर्व प्रधान लोकेन्द्र ने अपने घर के बाहर होली के मौके पर डीजे लगाया था। डीजे लगाने का वर्तमान प्रधान ने विरोध किया और फिर मामूली से विवाद में बंदूकें निकल आयी।
दोनो पक्षों में हुई फायरिंग में आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए है। जिसमें 3 बच्चे भी शामिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहा से गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को इलाज के लिए नाएडा रेफर कर दिया गया है। मामूली रूप से घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी है।
फायरिंग से गांव दहशत
होली पर डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पूरा गांव दहशत में है। गांव में फायरिंग सूचना आग की तरह फैल गयी, पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के सर्थक अपने-अपने घर में छूप गए। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने गांव बुटैना में डेरा डाल लिया है। एसपी सिटी ने लोगों को शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा है।
एसपी सिटी राममोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने गाँव में डेरा डाल रखा है और फायरिंग में शामिल लोगो को चिह्नित करके उनकी गिरफ्तारियां की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि जिनके पास अवैध हथियार है ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में अब हालात काबू में है।


Source: http://voinews.in/?p=693

No comments:

Post a Comment