Sunday 3 April 2016

कुंती के बड़े पुत्र कर्ण की कर्म स्थली बुलंदशहर



अलग-अलग लोग अलग-अलग बाते लेकिन सही मायनों में बुलंदशहर का इतिहास अगर कही से शुरू होता है तो वो कर्ण के काल से है आइए जानते है बुलंदशहर के बारे में गंगा और यमुना नदी के मध्य स्थित बुलंदशहर का इतिहास लगभग हजारो वर्ष पुराना है। कुछेसर, अनूपशहर, राजघाट, करणवास और सिकंदराबाद आदि यहां के प्रमुख स्थलों में से है। बुलंदशहर जिला नई दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और अलीगढ़ जिलों से घिरा हुआ है। यह क्षेत्र कुंती के बड़े पुत्र कर्ण की कर्म स्थली रहा है। उसके बाद राजा अहिबरन ने दुबारा से बुलंदशहर की स्थापना  की  थी। यहां पर उन्होंने बरन टॉवर की नींव रखी थी। हस्तिनापुर के पतन के पश्चात् आहर जो कि बुलंदशहर के उत्तर-पूर्व पर स्थित है पांण्डवों के लिए महत्वपूर्ण जगह रही है। कुछ समय बिताने के बाद राजा परम ने इस क्षेत्र में एक किले का निर्माण किया था।

 
क्‍या देखें 
कुछेसर: बुलन्दशहर जिला स्थित कुछेसर नई दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 18वीं शताब्दी में बना मड किला काफी प्रसिद्ध था। वर्तमान समय में इस किले को होटल में तबदील कर दिया गया है। इसके समीप पर ही बृजघाट है। यह स्थान प्रसिद्ध पिकनिक स्थलों में से है। यहां घूमने के लिए सबसे उचित समय सितम्बर से मार्च है। सड़क मार्ग द्वारा हापुर यहां से लगभग बीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
अनूपशहर: यह काफी पुराना शहर है। गंगा नदी पर स्थित अनूपशहर धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस जगह पर बहुत से धर्मिक सरोवर है। इसके अलावा यहां पर पूरे वर्ष किसी न किसी उत्सव का आयोजन किया जाता है।
राजघाट: बुलन्दशहर जिला स्थित राजघाट यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से हैं। इस जगह पर बहुत सारे मंदिर स्थित है। सबसे विशेष मंदिर भगवान हनुमान का है। यहां भगवान हनुमान की 40 फीट ऊंची प्रतिमा स्थित है।
करणवास: महाभारत काल के समय यह जगह राजा करण की थी। इस जगह पर वह रोजाना 50 किलो सोना दान किया करते थे। इस जगह पर देवी कल्याणी का प्रसिद्ध मंदिर भी स्थित है।
सिंकदराबाद: बुलंदशहर से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिंकदराबाद जिले का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है। विभिन्न टैक्सटाइल, प्लांट, सीमेंट, स्टील, इलेक्ट्रानिक उद्योग आदि यहां पर स्थित है।
आहर: गंगा नदी के तट पर स्थित देवी अवन्तिका का प्रसिद्ध मंदिर है। इसके अतिरिक्त, यहां भगवान शिव का भी मंदिर स्थित है।

विभिन्न शहरों से दूरी
दिल्ली: 75 किलोमीटर
आगरा: 150 किलोमीटर
अलीगढ़: 60 किलोमीटर
जयपुर: 320 किलोमीटर
 एक नजर में

राज्य: उत्तर प्रदेश                                                                          क्षेत्रफल: 4353 वर्ग किलोमीटर
ऊंचाई: समुद्र तल से 237.44 मीटर                                                 भाषा: हिन्दी और अंग्रेजी
एसटीडी कोड: 05732                                                                    घूमने का समय: नवम्बर से मार्च
 
 
Source: http://www.news24express.com

No comments:

Post a Comment